मुख्यमंत्री को लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन का आमंत्रण
रायपुर 06 जुलाई 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज सवेरे यहां मंत्रालय में छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष श्री जयदेव साहा के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि निकट भविष्य में संघ का प्रांतीय अधिवेशन बस्तर जिले के कोण्डागांव में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
क्रमांक 1589/सोलंकी

