लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री वैज्ञानिक आविष्कारों को भी मीडिया में मिलना चाहिए पर्याप्त स्थान : डॉ. रमन सिंह

वैज्ञानिक आविष्कारों को भी मीडिया में मिलना चाहिए पर्याप्त स्थान : डॉ. रमन सिंह

What
When Apr 09, 2011
from 09:25 PM to 09:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

देश का दूसरा स्टेमसेल लैब छत्तीसगढ़ की राजधानी में खुला

रायपुर, 09 अप्रैल 2011
161-090411
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि मानवता के कल्याण के लिए भारत सहित दुनिया भर में ज्ञान- विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधानों और आविष्कारों को भी मीडिया में पर्याप्त स्थान मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री यहां अपने निवास पर इंटरनेट आधारित अखिल भारतीय स्तर के समाचार अभिकरण 'राष्ट्रीय न्यूज सर्विस' के दसवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। गृह, जेल और सहकारिता मंत्री श्री ननकीराम कंवर, कृषि और श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू और संसदीय सचिव श्री विजय बघेल समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ. रमन सिंह ने समारोह में अभिकरण की स्मारिका का भी विमोचन किया।  
    राजधानी रायपुर के इस समाचार अभिकरण से जुड़े छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों को मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि की आसंदी से डॉ. रमन सिंह ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी चिकित्सा विज्ञान और कृषि विज्ञान के क्षेत्र में कई अच्छे और सफल प्रयोग हुए है और हो रहे हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाद देश का दूसरा स्टेम सेल लैब छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सात करोड़ रूपए की लागत से स्थापित किया गया है, जिसमें नवजात शिशु की गर्भनाल का इस्तेमाल सिकलसेल, कैंसर, मधुमेह और अन्य कई जटिल तथा अनुवांशिक बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकेगा। आग से झुलसी त्वचा का भी इसके जरिए इलाज हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक इतनी बड़ी और क्रांतिकारी उपलब्धि है कि इसका राष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक प्रचार मीडिया के जरिए होना चाहिए, ताकि छत्तीसगढ़ सहित देश के दूसरों राज्यों के जरूरतमंद लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सके। इसी तरह हमारे यहां के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में भी खेती -किसानी की बेहतरी के लिए कई प्रयोग और अनुसंधान हो रहे हैं।
    सूचना प्रौद्योगिकी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भर की सूचनाएं इंटरनेट और कम्प्यूटर से होते हुए सेल-फोन और आईपॉड की छोटी सी डिबिया में समा गयी है। संचार क्रांति ने इस विशाल दुनिया की आबादी को भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के बहुत करीब पहुंचा दिया है। समाचार पत्रों और समाचार एजेंसियों के लिए इंटरनेट वास्तव में काफी उपयोगी और मददगार साबित हुआ है। इसके जरिए दूर-दराज के गांवों, विकासखंड और जिला मुख्यालयों से लेकर देश और प्रदेश की राजधानी ही नहीं, बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों के समाचार कुछ ही मिनटों में प्राप्त हो जाते हैं। नैनो टेक्नॉलाजी से अब आने वाले समय में किसी एक इंसान की सैकड़ों हजारों सजीव प्रतिकृतियां तैयार हो सकेंगी। इसके साथ ही यह नैनो टेक्नॉलाजी कई गंभीर बीमारियों के आसान इलाज में भी सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से यह भी आग्रह किया कि आम जनता की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी वे अपने स्तर पर दिलचस्पी लेकर उनका अवलोकन करते हुए समाचार प्रकाशित करें ताकि जरूरमंद लोग इन योजनाओं का फायदा ले सकें। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से संचालित और इंटरनेट आधारित राष्ट्रीय स्तर की इस समाचार एजेंसी के दसवें स्थापना दिवस पर इसके सभी पदाधिकारियों, पत्रकारों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लिखे हुए शब्दों और वाक्यों का दस्तावेज बनता है, जो आगे चलकर इतिहास के रूप में संरक्षित हो जाता है। इसलिए पत्रकारों सहित लेखन से जुड़े सभी लोगों को अपनी भावी पीढ़ियों का ध्यान रखकर लिखते समय काफी सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि उनके द्वारा जो भी लिखा जाएगा, वह भविष्य के लिए एक अभिलेख के रूप में होगा। आने वाली पीढ़ियां उन्हीं अभिलेखों के आधार पर हमारे आज के समय का मूल्यांकन करेंगी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और लेखन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्थानीय जन-जीवन और वहां के इतिहास की भी अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। इसके लिए उन्हें हमेशा कुछ न कुछ अध्ययन करते रहना चाहिए।
    इस अवसर पर समाचार अभिकरण के प्रबंध निदेशक श्री राजेन्द्र शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री एच.एस. ठाकुर ने किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता की रिपोर्टिंग के लिए चयनित राष्ट्रीय न्यूज सर्विस के प्रतिनिधि श्री अशोक कुशवाह को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
क्रमांक-161/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031