मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के दौरे पर
रायपुर, 09 अप्रैल 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 10 अप्रैल को दुर्ग जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. सिंह रायपुर से दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.45 बजे जिले के विकासखण्ड मुख्यालय पाटन पहुंचेगे। मुख्यमंत्री वहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद अपरान्ह 3 बजे ग्राम देवरबीजा पहुंचेंगे और वहां किसान सम्मेलन में शामिल होने के बाद अपरान्ह 4.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।
क्रमांक-162/सोलंकी

