मुख्यमंत्री ने कालका मेल दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
रायपुर 10 जुलाई 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उत्तर प्रदेश में आज कानपुर-फतेहपुर रेल मार्ग पर कालका मेल दुर्घटना में अनेक यात्रियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारवालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायल यात्रियों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
क्रमांक-1645/स्वराज्य

