आकाशवाणी से मुख्यमंत्री की भेंट वार्ता का आज प्रसारण
रायपुर, 09 अप्रैल 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से प्रदेश व्यापी ग्राम सुराज अभियान की तैयारियों के बारे में ली गई भेंटवार्ता का प्रसारण आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र से कल 10 अप्रैल को रात्रि 8.30 बजे 'बातों-बातों में' कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा। मुख्यमंत्री से यह भेंटवार्ता आकाशवाणी के समाचार संपादक श्री गिरीशदास द्वारा ली गयी है। लगभग दस मिनट का यह कार्यक्रम आकाशवाणी से समाचार प्रभाग द्वारा तैयार किया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।

