पदस्थापनाएं
रायपुर 12 जुलाई 2011
राज्य सरकार ने श्री विश्वरंजन, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त महानिदेशक होमगार्ड छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज देर रात यहां मंत्रालय से जारी इस आदेश के तहत राज्य शासन ने श्री अनिल एम. नवानी, महानिदेशक, होमगार्ड छत्तीसगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया है।

