छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई को मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस
रायपुर 09 जुलाई 2010
राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में रविवार 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर 11 से 17 जुलाई के बीच दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले भी आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को विश्व जनसंख्या दिवस और स्वास्थ्य मेलों का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मेलों में लोगों को छोटे परिवार का महत्व बताते हुए परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। स्वास्थ्य मेलों में इन योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

