लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू : मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे राजधानी रायपुर में

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू : मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे राजधानी रायपुर में

What
When Jul 13, 2011
from 08:20 PM to 08:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

स्कूली विद्यार्थी देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे

रायपुर 13 जुलाई  2011

    प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसी सिलसिले में आज मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
       बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व उल्लासपूर्ण वातावरण में गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह राजधानी रायपुर में प्रात: 1696-1307119 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेने के बाद जनता के नाम संदेश पढ़ेगें। परेड में सी आर पी एफ, सी आई एस एफ, बी एस एफ,आई टी बी पी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल रायपुर, नगर सेना, महिला पुलिस बल, एन सी सी, एन एस एस आदि शामिल होंगे। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा पदक और पुरस्कार भी वितरित किए जाते हैं। श्री उम्मेन ने सभी विभागों के अधिकारियों को पदकों और नामों की सूची 5 अगस्त तक पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को भेजने के निर्देश दिए। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह में  डाग शो आकर्षण का केन्द्र रहेगा।जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  टाउन हाल में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के नायकों ,छत्तीसगढ़ के शहीदों की तस्वीरों, संदेश संबंधी विज्ञापन जारी किए जाएंगे। संस्कृति विभाग द्वारा 15 अगस्त की शाम को मेडिकल कालेज मे देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  परेड की रिहर्सल 24 जुलाई से प्रारंभ की जाएगी और 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में बैठक व्यवस्था और निमंत्रण्ा पत्र वितरण का कार्य कलेक्टर रायपुर द्वारा कराया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, रायपुर और ग्राउंड की साफ सफाई , पीने के पानी, चलित शौचालय आदि की व्यवस्था नगर निगम रायपुर द्वारा की जाएगी। 
    बैठक में बताया गया कि प्रदेश के सभी सार्वजनिक भवनों और राष्ट्रीय स्तर के स्मारकों  में 15 अगस्त को रात्रि में रोशनी करने की व्यवस्था के निर्देश जारी किए जाएंगे। जिला, विकासखंड और पंचायत स्तर पर भी देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में  अपर मुख्य सचिव वन श्री नारायण सिंह, सचिव राज्यपाल श्री जवाहर श्रीवास्तव, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री आर.एस. विश्वकर्मा, सचिव आदिम जाति कल्याण श्री मनोज पिंगुआ ,सचिव सामान्य प्रशासन श्रीमती निधि छिब्बर, पुलिस महानिदेशक श्री अनिल नवानी, महानिदेशक जेल श्री एस,के पासवान,संचालक जनसंपर्क श्री अशोक अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक- 1696/हर्षा
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031