लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने लिया एक किलो से ज्यादा वजनी अमरूद का स्वाद

मुख्यमंत्री ने लिया एक किलो से ज्यादा वजनी अमरूद का स्वाद

What
When Apr 10, 2011
from 07:20 PM to 07:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

छत्तीसगढ़ के कृषक श्री पंकज चावड़ा कर रहे हैं 35 एकड़ में अमरूद की खेती

रायपुर, 10 अप्रैल 2010
170-100411

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को आज यहां रायपुर जिले के फिंगेश्वर निवासी प्रगतिशील कृषक श्री पंकज चावड़ा ने अपने अमरूद के बगीचे में आयी पहली फसल के पैदावार की जानकारी दी और उन्हें एक किलो से अधिक वजन वाला स्वादिष्ट अमरूद भेंट किया। श्री चावड़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे फिंगेश्वर स्थित अपने कृषि प्रक्षेत्र में पैतीस एकड़ के रकबे में अमरूद की इस नई प्रजाति की खेती कर रहे हैं। उन्हें अच्छी पैदावार मिल रही है। इस अमरूद की विशेषता यह है कि इसके प्रत्येक फल का वजन 750 ग्राम से एक हजार 250 ग्राम तक होता है। यह प्रजाति अमरूद की थाईलैंड की प्रजाति से काफी मिलती है। इसमें बीज की मात्र कम और गूदे की मात्रा अधिक होती है। यह अमरूद विटामिन-सी सहित सभी पोषक तत्वों से परिपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने उनकी इए उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी फसलों की अपार संभावनाएं हैं। श्री पंकज चावड़ा ने इसे साबित कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने इस अमरूद के स्वाद की प्रशंसा करते हुए श्री चावड़ा को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि छत्तीसगढ़ के अन्य किसान भी अमरूद की खेती को अपना कर इस प्रजाति की भी व्यावसायिक पैदावार लेंगे। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहले, लोकसभा सांसद द्वय श्री रमेश बैस और सुश्री सरोज पाण्डेय, पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा और पूर्व खाद्य मंत्री श्री मेघाराम साहू सहित सर्वश्री रामसेवक पैकरा, सौदान सिंह और अन्य अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। श्री चावड़ा ने सभी लोगों को यह अमरूद भेंट किया। श्री चावड़ा ने बताया कि यह अमरूद भारत में 150 रूपए से 200 रूपए किलो के भाव से बिकता है, लेकिन उन्होंने चैत्रनवरात्रि के उपलक्ष्य में रायपुर में इसे 50 रूपए प्रति किलो की दर से बेचेंगे। कल 11 अप्रैल से वे शंकर नगर में इसकी बिक्री शुरू करेंगे।

क्रमांक-170/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031