मुख्यमंत्री से राज्य अधिवक्ता परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने मुलाकात की
रायपुर, 11 जुलाई 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद (स्टेट बॉर काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़) के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल में स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र दुबे, उपाध्यक्ष श्री संतोष वर्मा, भारतीय अधिवक्ता परिषद के सदस्य श्री फैसल रिजवी, कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री के.के. शुक्ला और सदस्य द्वय श्री अशोक तिवारी और श्री आर.एन. व्यास शामिल थे।

