लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री राज्य वित्त सेवा के दो अधिकारियों का निधन : मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख व्यक्त किया

राज्य वित्त सेवा के दो अधिकारियों का निधन : मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख व्यक्त किया

What
When Jul 13, 2011
from 09:45 PM to 09:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 13 जुलाई 2011

    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने वित्त विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों डॉ. (श्रीमती) रीता मैनी और श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने राज्य वित्त सेवा के दोनों दिवंगत अधिकारियों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
      ज्ञातव्य है कि वित्त सेवा की अपर संचालक डॉ. (श्रीमती) रीता मैनी राजधानी रायपुर स्थित पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के राज्य मुख्यालय 'विकास भवन' में प्रतिनियुक्ति पर वित्त नियंत्रक के पद पर कार्यरत थीं। उनका आज नई दिल्ली में निधन हो गया, जबकि राज्य वित्त सेवा के ही अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर का निधन रायपुर में परसों ग्यारह जुलाई को हुआ। श्री ठाकुर यहां पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर वित्त नियंत्रक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
      इस बीच दोनों दिवंगत अधिकारियों को आज यहां सिटी कोषालय में आयोजित शोक सभा में अश्रुपूरित श्रध्दांजलि अर्पित की गयी। दिवंगतों के सहकर्मियों ने उन्हें याद करते हुए उनके परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। शोक सभा में राज्य वित्त सेवा के अधिकारियों सहित स्थानीय सिटी कोषालय, जिला कोषालय और संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

क्रमांक-1711/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031