लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की जरूरत : डॉ. रमन सिंह

भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की जरूरत : डॉ. रमन सिंह

What
When Apr 11, 2011
from 01:45 PM to 01:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने रामनवमीं की शुभकामनाएं दी

रायपुर, 11 अप्रैल 2011

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आम जनता को रामनवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. सिंह ने रामनवमीं की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा है कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का यह जन्मोत्सव हमें उनकी प्रेरणादायक जीवन गाथा की याद दिलाता है। हमें उनके जीवन-दर्शन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौराणिक इतिहास के अनुसार भगवान श्री राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ में था माता कौशिल्या का मायका छत्तीसगढ़ होने के कारण उनके सुपुत्र भगवान श्रीराम से छत्तीसगढ़ वासियों का मामा-भांजे का रिश्ता बनता है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण का वध किया और बुराईयों पर अच्छाईयों की विजय का परचम लहराया। देश और दुनिया में आज भी आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी आसुरी प्रवृत्तियां जन-जीवन को परेशान कर रही हैं। हमें भगवान श्रीराम के प्रेरक जीवन-दर्शन से प्रेरणा लेकर इन आसुरी शक्तियों को समाप्त करने के लिए संगठित होकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम से छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण राष्ट्र की तरक्की और खुशहाली तथा जनता के जीवन में सुख-समृध्दि के लिए आशीर्वाद की कामना की है।

क्रमांक-174/स्वराज्य



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031