लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री खर्चीली शादियों का बेहतर विकल्प है सामूहिक विवाह समारोह : डॉ. रमन सिंह

खर्चीली शादियों का बेहतर विकल्प है सामूहिक विवाह समारोह : डॉ. रमन सिंह

What
When Apr 01, 2011
from 08:00 PM to 08:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने 892 नव-दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

शासन और समाज के सहयोग से बंजारीधाम में सम्पन्न हुआ समारोह

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में अब प्रत्येक शादी पर दस हजार रूपए की सहायता

रायपुर, एक अप्रैल 2011

18-010411

        मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि महंगाई के इस कठिन दौर में हमारे भारतीय समाज में खर्चीली शादियों के बेहतर विकल्प के रूप में सामूहिक विवाह समारोह काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे समाज में दहेज की समस्या को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के खर्च की चिन्ता से राहत देने के लिए कन्यादान योजना की शुरूआत की है और विगत पांच वर्षो से इसका सुचारू संचालन किया जा रहा है। अब इस योजना के तहत शासन द्वारा दी जाने वाली पांच हजार रूपए की सहायता राशि आज से शुरू हुए नये वित्तीय वर्ष 2011-12 में बढ़ाकर दस हजार रूपए कर दी गयी है।
       मुख्यमंत्री आज दोपहर जिला मुख्यालय रायगढ़ के नजदीक ग्राम तराईमाल स्थित बंजारीधाम में महिला और बाल विकास विभाग द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में विवाह बंधन में बंधे 892 (आठ सौ ब्यानवे) जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। यह सामूहिक विवाह समारोह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित किया गया। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज के इस समारोह में जिले के नौ विकासखण्डों के गरीब परिवारों की 892 बेटियों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया है। इस विशाल आयोजन से न केवल रायगढ़ जिला बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। यह एक ऐतिहासिक अवसर है। इतनी बड़ी संख्या में एक ही स्थान पर एक साथ हुई शादियों के फलस्वरूप अब देश के सामाजिक-सांस्कृतिक मानचित्र पर रायगढ़ के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को भी एक नई पहचान मिली है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब और किसानों सहित समाज के सभी जरूरतमंद वर्गो की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। महिलाओं के लिए भी राज्य शासन द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी इनमें शामिल है। गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की चिन्ता से मुक्त करना और इस योजना में समाज की भागीदारी से जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित करना राज्य शासन का उददेश्य है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस योजना के जरिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में गरीब परिवारों की विवाह योग्य बेटियों को आसानी से और बिना किसी आडम्बर के, दाम्पत्य जीवन में प्रवेश का अवसर मिल रहा है। महिला और बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी नव-विवाहित 892 जोड़ों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सुश्री लता उसेण्डी ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित विभागीय योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
      इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी श्री अमर अग्रवाल, संसदीय सचिव श्री ओम प्रकाश राठिया, लोकसभा सांसद श्री विष्णुदेव साय, राज्यसभा सांसद श्री नन्दकुमार साय, विधायक द्वय डॉ. शक्राजीत नायक और श्री हृदयराम राठिया, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री गिरधर गुप्ता, अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ श्रीमती कृष्णा रविन्द्र पटेल और नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री महेन्द्र चौहथा सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं और उद्योगों के प्रतिनिधि तथा भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे। समारोह में समाजसेवी संस्थाओं सहित औद्योगिक इकाईयों और सहयोगी नागरिकों द्वारा नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर उपहार के रूप में घर-गृहस्थी के उपयोग के लिए कई सामान भेंट किए गए। महिला और बाल विकास विभाग ने विभाग की ओर से सभी 892 नव-दम्पतियों को प्रति दम्पत्ति दो हजार 300 रूपए के बर्तन, सूटकेस और सिलाई मशीन, 1700 रूपए तक के कपड़े, श्रृंगार सामग्री, मंगल सूत्र, बिछिया, दीवार घड़ी और 400 रूपए तक के हाथ घड़ी का उपहार दिया गया। इसके अलावा जिले की विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं और सेवाभावी नागरिकों ने भी उपहार प्रदान किए। 

    क्रमांक-18/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031