लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री आज धरमजयगढ़ में : जनता को मिलेगी 25 करोड़ के विकास की सौगात

मुख्यमंत्री आज धरमजयगढ़ में : जनता को मिलेगी 25 करोड़ के विकास की सौगात

What
When Jul 18, 2010
from 06:25 PM to 06:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 कॉलेज और पुल का लोकार्पण करेंगे डॉ. रमन सिंह

    रायपुर 18 जुलाई 2010

 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 19 जुलाई को रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान धरमजयगढ़ क्षेत्र की जनता को 25 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. सिंह 19 जुलाई को दोपहर 1.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे धरमजयगढ़ पहुंचेंगे और वहां एक करोड़ 32 लाख 73 हजार रूपए की लागत से निर्मित शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय भवन और धरमजयगढ़-दुर्गापुर-बोरो मार्ग में मांड नदी पर चार करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से निर्मित उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण करेंगे। इस पुल के बन जाने से तेरह गांवों की आबादी को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में 19 जुलाई को आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी शुभारंभ करेंगे।
    डॉ. सिंह अपने प्रवास के दौरान 19 करोड़ 16 लाख 79 हजार रूपए की लागत से बनने वाले पांच उच्च स्तरीय पुलों का शिलान्यास करेंगे। इनमें 9 करोड़ 98 लाख 30 हजार रूपए की लागत से कुडकेला से बंगरसुता मार्ग में मांड नदी पर 450 मीटर लंबा उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा।  इसके अलावा छाल से गडाईनबहरी मार्ग में कोरिया नाला पर दो करोड़ 85 लाख 68 हजार रूपए की लागत से 90 मीटर लम्बा पुल, कटाईपाली(सी)से चीतापाली मार्ग में खडियानाला पर एक करोड़ 78 लाख 40 हजार रूपए की लागत से 66 मीटर लम्बा पुल, एडूकेलाबस्ती से एडूकेलामार्ग में चीनीनाला पर तीन करोड़ 51 लाख 32 हजार रूपये की लागत से 133 मीटर लम्बा उच्चस्तरीय पुल और पुसल्दा से बेहरामुडा मार्ग में भालूनाला पर दो करोड़ तीन लाख  रूपये की लागत से 73.20 मीटर उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ. सिंह द्वारा 19 जुलाई को दोपहर सवा दो बजे धरमजयगढ में किया जाएगा। मुख्यमंत्री शाम 4.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।
क्रमांक/1820/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031