लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री रायपुर में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का वनौषधि उद्यान

रायपुर में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का वनौषधि उद्यान

What
When Jul 23, 2011
from 02:45 PM to 02:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निर्माण तत्काल शुरू करने के दिए निर्देश

एक माह बाद कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज को इस उद्यान से मिलेगी नई पहचान

    रायपुर, 23 जुलाई 2011

1885-230711

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के वनौषधि उद्यान की स्थापना की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह वनौषधि उद्यान स्थानीय शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के परिसर में लगभग पन्द्रह एकड़ के रकबे में विकसित किया जाएगा, जो नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के वनौषधि उद्यान की तर्ज पर होगा।
    मुख्यमंत्री ने इस उद्यान का निर्माण शुरू करने के लिए वन विभाग की क्षतिपूर्ति वनीकरण योजना (कैम्पा) की राशि से तीस लाख रूपए भी मंजूर कर दिए हैं। उन्होंने आज सवेरे यहां अपने निवास पर इस सिलसिले में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री ए.ए. बोआज को वनौषधि उद्यान निर्माण की कार्रवाई तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला भी इस मौके पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय को मॉडल कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद इसके परिसर में वनौषधि उद्यान की जरूरत महसूस की जा रही है। वनौषधि उद्यान विकसित होने पर इस कॉलेज को एक नई पहचान मिलेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं एक माह बाद मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लूंगा। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह वनौषधि उद्यान छत्तीसगढ़ के प्रथम और इकलौते शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के अध्ययन-अध्यापन और अनुसंधान की दृष्टि से काफी उपयोगी होगा। इसके अलावा इस उद्यान को राष्ट्रपति भवन में विकसित वनौषधि उद्यान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों के आकर्षण का केन्द्र भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए भी अतिरिक्त प्रधान मुख्य वनसंरक्षक को जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए।

क्रमांक-1885/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031