लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल टीम ने जीती अखिल भारतीय स्पर्धा

छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल टीम ने जीती अखिल भारतीय स्पर्धा

What
When Jul 22, 2010
from 05:10 PM to 05:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

    रायपुर 22 जुलाई 2010

1899-220710

 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल टीम को अखिल भारतीय आमंत्रण बास्केटबॉल स्पर्धा का खिताब जीतने पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन चैन्नई में इस माह की 14 से 20 तारीख तक जैवियर इंजीनियरिंग कॉलेज चैन्नई द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ की टीम ने फाईनल मैच में केरल की टीम को हराकर खिताब जीता। विजेता के रूप में छत्तीसगढ़ की टीम को 90 हजार रूपए का नगद पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की गयी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी छत्तीसगढ़ टीम की खिलाड़ी अंजू लकरा को प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास पर छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लॉन टेनिस संघ के अध्यक्ष श्री विक्रम सिसोदिया, टीम के प्रशिक्षक श्री राजेश पटेल, मैनेजर हरमिन्दर कौर, छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल के संरक्षक श्री गोपाल खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष कुमार योगेश, कोषाध्यक्ष श्री कमल सिंघल, सलाहकार श्री राजकुमार, भिलाई इस्पात संयंत्र के खेल प्रबंधक श्री सांईराम जाखड़, प्रशिक्षक श्री आर.एस.गौर, श्री इकबाल अहमद खान, सरजीत चक्रवर्ती और आर.पी.जी.दास उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी हौसला आफजाई की। टीम के खिलाड़ियों में कुमारी सीमा सिंह (कप्तान), कुमारी अंजू लकरा, कुमारी सोसण तिर्की, कुमारी एल.टोप्पो, कुमारी पुष्पा निषाद, कुमारी रंजीता कौर, कुमारी मंजीता कौर, कुमारी शालिनी श्रीवास्तव, कुमारी सरनजीत कौर, कुमारी संगीता कौर, कुमारी पी.दिव्या, कुमारी रश्मी वानखेड़े और कुमारी सी.धनलक्ष्मी उपस्थित थीं। टीम के प्रशिक्षक श्री पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ टीम की कई खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से भारतीय टीम में खेल रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि उन्हें और बास्केटबॉल टीम के एक और प्रशिक्षक श्री आर.एस.गौर को भारत सरकार द्वारा विशेष प्रशिक्षण के लिए अमेरिका सरकार के सहयोग से एक पखवाड़े के लिए वाशिंगटन भेजा गया था।

क्रमांक-1899/सोलंकी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031