लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री साकार हो रहा है विकसित छत्तीसगढ़ का सपना : डॉ. रमन सिंह

साकार हो रहा है विकसित छत्तीसगढ़ का सपना : डॉ. रमन सिंह

What
When Apr 01, 2011
from 10:30 PM to 10:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

मुख्यमंत्री ने किया 43 करोड़ रूपए के 113 विकास कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण

रायपुर, एक अप्रैल 2011

19-010411

     मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अपनी सरकार की प्रतिबध्दता को एक बार फिर दोहराया है। उन्होंने कहा है कि जनता के सहयोग से छत्तीसगढ़ ने विकास का एक दशक पूर्ण कर अब विकास के ही एक नये दशक में प्रवेश किया है। अपनी स्थापना के मात्र एक दशक में प्रदेश ने देश के सबसे तेज गति से विकसित हो रहे राज्य के रूप में अपनी पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि नये राज्य के गठन के समय जनता ने जिस समृध्द और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, वह अब सभी लोगों के सहयोग से साकार होने लगा है। राज्य के गांवों और शहरों में विकास और विश्वास का नया वातावरण निर्मित हुआ है।
       डॉ. रमन सिंह ने आज दोपहर रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान विकासखण्ड तमनार के ग्राम तराईमाल में आयोजित कार्यक्रम में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्हाेंने कहा कि सिंचाई, खेती-किसानी, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, बिजली उत्पादन और पेयजल तथा स्वास्थ्य सेवाओं सहित विकास के हर मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सफलता के परचम लहराते हुए लगातार आगे बढ़ रहा है। इसका श्रेय भी प्रदेश की मेहनतकश जनता को है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जहां क्षेत्र के विकास के लिए 43 करोड़ रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया, वहीं उन्होंने महिला और बाल विकास विभाग के दो हजार 680 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को नि:शुल्क साड़ियां प्रदान की और 53 महिला स्व-सहायता समूहों को छत्तीसगढ़ महिला कोष से विभिन्न व्यवसायों के लिए ग्यारह लाख 35 हजार रूपए का ऋण भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कृषि विभाग की ओर से 42 किसानों को सिंचाई पम्प और पौध संरक्षण यंत्र, 25 किसानों को क्रेडिट कार्ड, 25 किसान क्लबों को क्लब गठन प्रमाण पत्र, 21 पशु पालकों को पशु-आहार किट और वन विभाग की ओर से छह तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को जनश्री बीमा योजना की दावा राशि का भी वितरण किया।
    डॉ. रमन सिंह ने इस कार्यक्रम में ग्राम दनौट निवासी केलो सिंचाई परियोजना के 126 भू-विस्थापित परिवारों को विशेष पैकेज के तहत छह करोड़ 63 लाख रूपए की मुआवजा राशि के चेक प्रदान किए। डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर लगभग 40 करोड़ 25 लाख रूपए के 109 विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमि पूजन किया, जिनमें 26 आंगनबाड़ी भवन, 36 नवीन हाई स्कूल भवन और 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन भी शामिल हैं। उन्होंने समारोह में ग्राम पुसलदा के लिए 57 लाख 46 हजार रूपए की लागत से निर्मित हाई स्कूल भवन, ग्राम राजपुर के लिए 25 लाख 39 हजार रूपए की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन और आवासीय भवन, ग्राम कटाईपाली (सी) के लिए 51 लाख 51 हजार रूपए की लागत से निर्मित हाई स्कूल भवन तथा ग्राम लमदांड के लिए 33 लाख 37 हजार रूपए की लागत से निर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने वहां एक औद्योगिक संस्था के सहयोग से पर्यटकों के लिए आकर्षक साज-सज्जा के साथ प्राकृतिक परिवेश में निर्मित जलाशय का भी लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. रमन सिंह ने बंजारीधाम के इस कार्यक्रम में महिला और बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गरीब परिवारों की 892 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद भी प्रदान किया। 
       कार्यक्रम में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तथा रायगढ़ जिले के प्रभारी श्री अमर अग्रवाल, महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, संसदीय सचिव श्री ओमप्रकाश राठिया, लोकसभा सांसद श्री विष्णुदेव साय, राज्यसभा सांसद श्री नंदकुमार साय, विधायक द्वय डॉ. शक्राजीत नायक और श्री हृदयराम राठिया, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री गिरधर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा रविन्द्र पटेल तथा महापौर रायगढ़ नगर निगम श्री महेन्द्र चौहथा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और आम नागरिक उपस्थित थे।

    क्रमांक-19/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031