लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री से केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की मुलाकात

मुख्यमंत्री से केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की मुलाकात

What
When Apr 12, 2011
from 08:40 PM to 08:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

नक्सल हिंसा से निपटने मुख्यमंत्री का स्पष्ट दृष्टिकोण और

राज्य सरकार की रणनीति सराहनीय : श्री कामथ

राज्य और केन्द्रीय बलों में अच्छा समन्वय

रायपुर, 12 अप्रैल 2011

198-120411

           मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज शाम यहां उनके निवास पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री गुरूदास कामथ ने दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के प्रवास से लौटकर मुलाकात की और उन्हें नक्सल हिंसा की गंभीर चुनौती से निपटने के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सुस्पष्ट दृष्टिकोण और राज्य सरकार की रणनीति की भी प्रशंसा की। श्री कामथ ने कहा कि नक्सल हिंसा पीड़ित इलाकों में राज्य और केन्द्र दोनों के सुरक्षा बलों में काफी अच्छा समन्वय है और दोनों मिलकर वहां जन-जीवन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। उनका मनोबल बहुत ऊंचा है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नक्सल हिंसा एक राष्ट्रीय समस्या है और सभी प्रभावित राज्यों के साथ केन्द्र के सहयोग और समन्वय से ही इस समस्या को हल किया जा सकता है। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को इसके लिए केन्द्र की ओर से हर संभव सहयोग मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह सहयोग आगे भी जारी रहेगा। 

198 2-120411


       मुख्यमंत्री और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न क्षतिग्रस्त अधोसंरचनाओं के पुनर्निर्माण के लिए चल रहे कार्यों पर भी विचार विमर्श किया। डॉ. रमन सिंह ने उन्हें बताया कि दक्षिण बस्तर में सड़क निर्माण का कार्य पुलिस के माध्यम से कराया जा रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का यह विचार है कि प्रभावित इलाकों में पुलिस की मदद से सड़क और पुल-पुलिया निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए सेना की तरह इंजीनियरों की भी एक बटालियन अलग से बनायी जानी चाहिए। उन्होंने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री से इंडिया रिजर्व बटालियन के बारे में भी विचार विमर्श किया। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इंडिया रिजर्व बटालियन बाढ़, अतिवृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं में राहत और बचाव कार्यों के लिए भी काफी उपयोगी होगा। आगजनी प्रभावित ताड़मेटला और मोरपल्ली की पिछले दिनों की घटना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को बताया कि मैं और प्रदेश के हमारे महामहिम राज्यपाल तथा गृह मंत्री स्वयं ताड़मेटला गए थे, जहां ग्रामीणों ने हमें स्पष्ट बताया कि किसी की भी मौत भूख से नहीं हुई है। प्रदेश सरकार इन प्रभावित गांवों के लोगों को हर संभव सहायता लगातार दे रही है।
        मुख्यमंत्री ने श्री कामथ को छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों और संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने श्री कामथ को बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। छत्तीसगढ़ अगले चार वर्ष में 25 हजार से 30 हजार मेगावाट तक बिजली उत्पादन की क्षमता हासिल कर लेगा। इसमें से कम से कम 30 प्रतिशत हिस्सा राज्य का होगा। प्रदेश सरकार के उपक्रम छत्तीसगढ़ विद्युत कम्पनी के दो नए विद्युत संयंत्र कोरबा में अगले वर्ष 2012 तक शुरू हो जाएंगे, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता डेढ़ हजार मेगावाट होगी। उन्होंने श्री कामत को बताया कि छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां चौबीसों घंटे लगातार बिजली की आपूर्ति होती है। यह जीरो पावर कट वाला राज्य है। हमारे यहां किसानों को पांच हार्सपावर तक सिंचाई पम्पों के लिए सालाना छह हजार यूनिट बिजली नि:शुल्क दी जा रही है। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय राज्य मंत्री की इस मुलाकात के दौरान प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव गृह श्री एन.के. असवाल, पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन, अपर पुलिस महानिदेशक श्री रामनिवास, पुलिस महानिरीक्षक श्री मुकेश गुप्ता और मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। 

क्रमांक-198/स्वराज्य



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031