मुख्यमंत्री से ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की
रायपुर 30 जुलाई 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री मदनलाल साहू के नेतृत्व में दुर्ग जिले के बालोद और गुरुर विकासखण्ड से आये ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने गुरुर विकासखण्ड के बोहारा सनौद (पलारी) स्थित कबीर आश्रम में अगले वर्ष माह जनवरी में आयोजित किए जा रहे 'श्री संत कबीर महोत्सव' में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया। प्रतिनिधि मंडल में कबीर आश्रम के संत श्री उदार साहेब सहित सर्वश्री संतोष गंगवेर, जनार्दन सिन्हा, कृष्णकांत पवार, पवन साहू, होरीलाल यादव, श्रीमती नीता साहू और श्रीमती कल्याणी साहू शामिल थीं।

