लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के 'जनदर्शन' में अब मधुमेह की भी होगी नि:शुल्क जांच

मुख्यमंत्री के 'जनदर्शन' में अब मधुमेह की भी होगी नि:शुल्क जांच

What
When Jul 30, 2010
from 09:05 PM to 09:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

डायबेटिक रिसर्च सोसायटी द्वारा लगाया जाएगा शिविर

    रायपुर, 30 जुलाई 10

2019-300710

    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पर यहां साप्ताहिक 'जनदर्शन' कार्यक्रम में अब प्रत्येक माह में एक बार मधुमेह की बीमारी की भी नि:शुल्क जांच की जाएगी। इसकी शुरूआत आगामी गुरूवार पांच अगस्त के जनदर्शन में होगी। मुख्यमंत्री से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में डायबेटिक रिसर्च सोसायटी रायपुर के अध्यक्ष श्री लूनकरन पारख के नेतृत्व में संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर 'जनदर्शन' में माह के एक बार आम जनता के लिए नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर लगाने की मंशा प्रकट की। डॉ. रमन सिंह ने उनके इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए उन्हें सहर्ष इसकी अनुमति प्रदान कर दी। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से पांच अगस्त के जनदर्शन में इसके शुभारंभ का अनुरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि देश और दुनिया में मधुमेह की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोसायटी ने मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में भी माह में एक बार नि:शुल्क जांच शिविर लगाने की पेशकश की है। जनदर्शन में मधुमेह की जांच कराने के इच्छुक सभी लोगों का नि:शुल्क रक्त परीक्षण सोसायटी की ओर से नामांकित डॉक्टर और तकनीशियन द्वारा किया जाएगा।

क्रमांक 2019/चतुर्वेदी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031