लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने किया 'छत्तीसगढ़ की राम कथा' का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया 'छत्तीसगढ़ की राम कथा' का लोकार्पण

What
When Apr 12, 2011
from 09:50 PM to 09:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 12 अप्रैल 2011

202-120411

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रामनवमी के अवसर पर आज शाम यहां अपने निवास पर 'छत्तीसगढ़ की राम कथा' पुस्तक का लोकार्पण किया। उन्होंने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के पवित्र अवसर पर इस पुस्तक के प्रकाशन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इसके लेखन, संपादन और प्रकाशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई और श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि यह पुस्तक राम वनगमन शोध संस्थान रायपुर द्वारा प्रकाशित की गयी है। इसमें रामायणकालीन छत्तीसगढ़ में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर अनेक विद्वान लेखकों के आलेख प्रकाशित किए गए है। जगदलपुर निवासी डॉ. के.के. झा का खंड काव्य 'बस्तर में राम' और रायपुर निवासी डॉ. रामकुमार बेहार का खण्डकाव्य 'आनंद के धाम-राम' भी इसमें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने संस्था की ओर से डॉ. झा और डॉ. बेहार को सात-सात हजार रूपए की अस्मिता पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया। लोकार्पण के संक्षिप्त और सादगीपूर्ण कार्यक्रम में पुस्तक के प्रधान संपादक भाषा वैज्ञानिक डॉ. मन्नूलाल यदु ने इसकी विषय वस्तु की जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री श्याम बैस, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण गुप्ता श्रीराम वनगमन शोध संस्थान से जुड़े डॉ. हेमू यदु तथा सर्वश्री नर्मदा प्रसाद मिश्र 'नरम', विनय यादव, हीरालाल सेन, अशोक गांधी, सुरेश गुप्ता, प्रीतपाल बेलचंदन, कृपाराम यादव, अनील अग्रवाल, विनय यादव, पांचजन्य यदु, देवेन्द्र गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, डोमार चन्द्राकर, दिनेश अग्रवाल, श्रीमती निर्मला बेहार और श्रीमती लता ऋषि चन्द्राकर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। पुस्तक के संपादक मंडल में सर्वश्री श्याम बैस, राधाकृष्ण गुप्ता, अमरनाथ त्यागी और योगेश यादव सहित डॉ. हेमू यदु भी शामिल हैं। पुस्तक के प्रधान संपादक डॉ. मन्नूलाल यदु ने मुख्यमंत्री को संस्थान की ओर से आयोजित रामायण मेले का प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

क्रमांक-202/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031