मुख्यमंत्री से एस.ई.सी.एल. के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने मुलाकात की
रायपुर 31 जुलाई 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर दक्षिण पूर्व कोयला प्रक्षेत्र लिमिटेड (एस.ई.सी.एल.) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री एन.सी. झा ने सौजन्य मुलाकात की। श्री झा ने मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ के कोयला प्रक्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान श्री झा ने मुख्यमंत्री को बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में एस.ई.सी.एल. द्वारा कोयला खदान क्षेत्रों सहित इसके आस-पास के क्षेत्रों के विकास के लिए चालीस करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर एस.ई.सी.एल. के निदेशक पर्सनल श्री आर.एस. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एन. बैजेंद्र कुमार, सचिव श्री अमन कुमार सिंह और विशेषर् कत्तव्यस्थ अधिकारी श्री विक्रम सिसोदिया भी उपस्थित थे।

