लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री 'हमारे हनुमान-हनुमान चालीसा महापाठ' में शामिल हुए

मुख्यमंत्री 'हमारे हनुमान-हनुमान चालीसा महापाठ' में शामिल हुए

What
When Apr 12, 2011
from 10:10 PM to 10:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 12 अप्रैल 2011

    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज शाम यहां पुलिस लाइन मैदान में जीवन प्रबंध समूह एवं हनुमान महापाठ समिति द्वारा आयोजित 'हमारे हनुमान-हनुमान चालीसा महापाठ' के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस आयोजन में रायपुर को केन्द्र बनाकर शाम सात बजे हनुमान चालीसा का विश्वपाठ किया गया। 203-120411मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंडित विजय शंकर मेहता ने अपने प्रवचन में हमें बताया कि आज देश और समाज की परिस्थितियों में हनुमान चालीसा के प्रेरणादायक संदेश को अपने जीवन में कैसे अंगीकार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने जीवन में हनुमान चालीस के अंशों को उतारने का प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी आत्म शक्ति जागृत कर नक्सलवाद और आतंकवाद को खत्म करना होगा, तभी हमारा आने वाला कल बेहतर बन सकेगा। मुख्यमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर इस अदभुत आयोजन के लिए आयोजन समिति की प्रशंसा की।
    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें यह जानने का अवसर मिला कि अपने जीवन को भगवान हनुमान से जोड़कर हम अपने जीवन को कैसे सुखी बना सकते हैं। पंडित विजय शंकर मेहता ने हनुमान चालीस की चौपाईयों की व्याख्या करते हुए कहा कि भारत जैसे परिवार दुनिया के किसी भी देश में नहीं हैं, हमें अपने परिवार को बचाने का प्रयास करना चहिए। कार्यक्रम में महंत रामसुंदर दास, संत युधिष्ठिर लाल, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती किरणमयी नायक, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी, कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुरेश गोयल और श्री सच्चिदानंद उपासने सहित अनेक जन प्रतिनिधि और श्रध्दालु उपस्थित थे।

क्रमांक 203/सोलंकी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031