मुख्यमंत्री आज कांकेर-भिलाई में
रायपुर, 12 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 13 अप्रैल को दोपहर 1.45 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 2.25 बजे कांकेर पहुंचेंगे। डॉ. सिंह वहां भीरावाही में चैतरई महापर्व सहित कुछ अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे कांकेर से हेलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 3.30 बजे रवाना होकर शाम 4.10 बजे भिलाई नगर पहुंचेंगे और वहां मूक-बधिर शाला के वार्षिक उत्सव में शामिल होकर शाम 5.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।
क्रमांक-206/स्वराज्य

