लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री आज हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री आज हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान में शामिल होंगे

What
When Aug 08, 2010
from 06:10 PM to 06:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

किसानों  को बांटेंगे 9.14 करोड़ रूपए की फसल बीमा राशि

रायपुर, 08 अगस्त 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल नौ अगस्त को राज्य के दुर्ग और कबीरधाम (कवर्धा) जिलों में हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान के तहत आम जनता के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. सिंह जिला मुख्यालय कवर्धा में राष्ट्रीय फसल बीमा योजना के तहत सहकारी समितियों के 31 हजार से अधिक किसानों को खरीफ वर्ष 2009 से संबंधित नौ करोड़ 14 लाख रूपए की क्षतिपूर्ति राशि का भी वितरण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से सवेरे 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.50 बजे दुर्ग जिले के बेमेतरा आएंगे और वहां कॉलेज परिसर में वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. सिंह वहां से पूर्वान्ह 11.50 बजे कबीरधाम जिले के भोरमदेव पहुंचेंगे और सावन सोमवार के उपलक्ष्य में भोरमदेव के प्रसिध्द मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 12.40 बजे इसी जिले के ग्राम दैहानडीह में हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान के तहत वृक्षारोपण में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दैहानडीह से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.10 बजे कवर्धा आएंगे। वे दोपहर 1.15 बजे जिला मुख्यालय कवर्धा में नये उच्च विश्राम भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। दोपहर भोजन और विश्राम के बाद मुख्यमंत्री 2.40 बजे कवर्धा के पुराने मण्डी प्रांगण में राष्ट्रीय फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति राशि का वितरण करेंगे। वे इस कार्यक्रम के बाद कार द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.35 बजे ग्राम छिरहा आएंगे और वहां हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 4.50 बजे राजधानी लौट आएंगे।

क्रमांक-2165/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031