बस्तर विकास प्राधिकरण से 36 कार्यो के लिए 97.3 लाख स्वीकृत
रायपुर, 08 अगस्त 2010
बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण निधि से मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष प्राधिकरण डॉ. रमन सिंह के द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर 36 कार्यो के लिए 97 लाख तीन हजार रूपए की स्वीकृत प्रदान की गयी है। बस्तर जिले में 4 कार्यो के लिए 26 लाख 22 हजार रूपए, कांकेर जिले में 15 कार्यो के लिए 14 लाख 38 हजार रूपए तथा नारायणपुर जिले में 3 कार्यो के लिए 20 लाख 70 हजार रूपए की मंजूरी दी गयी है। इसी तरह से रायपुर जिले में 2 कार्यो के लिए 10 लाख रूपए, धमतरी जिले में 10 कार्यो के लिए 20 लाख रूपए तथा दुर्ग जिले में 2 कार्यो के लिए 6 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृत राशि का पुनरावंटन आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण के माध्यम से संबंधित जिला कलेक्टर्स को किया गया है।
बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर के ग्राम बागबेड़ा के पटेलपारा एवं गुदड़ीपारा में मंगल भवन निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसी तरह बस्तर विकासखण्ड के ही ग्राम कुम्हली में भी मंगल भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए तथा युवा कैरियर निर्माण के लिए प्रशिक्षण केन्द्र भवन को पूर्ण करने के लिए 15 लाख 22 हजार रूपए की मंजूरी दी गयी है। कांकेर जिले के विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के प्राथमिक शाला भवन अलोर, पखांजूर, आलदण्ड, पी.व्ही.-15, पी.व्ही.-3, पी.व्ही.-129, पी.व्ही.-58, पी.व्ही.-2, पी.व्ही.-5, पी.व्ही.-18, पी.व्ही.-46, ऐसेबेड़ा, पी.व्ही.-12 एवं पूर्व माध्यमिक शाला भवन कंदाड़ी तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन पखांजूर के जीर्णोध्दार कार्य के लिए कुल रूपए 14 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किये गये हैं। नारायणपुर जिले के विकासखण्ड नारायणपुर के ग्राम धौड़ाई में 3 नग आर.सी.सी. पुलिया निर्माण के लिए 9 लाख 50 हजार रूपए, कुछारगांव में पुलिया निर्माण के लिए 9 लाख 80 हजार रूपए तथा पंचायत संसाधन केन्द्र नारायणपुर में पेयजल व्यवस्था के लिए एक लाख 40 हजार रूपए दिए गए हैं। रायपुर जिले के विकासखण्ड मैनपुर के ग्राम मैनपुरकला एवं जाड़ापदर में गली कांक्रीटीकरण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपए स्वीकृत किये गये हैं। धमतरी जिले के विकासखण्ड नगरी के ग्राम खुंटारपारा, मंडपारा, भोयापारा (गुडरापारा), मोहमल्ला, संबलपुर, कोटापारा एवं माकरदोना तथा विकासखण्ड मगरलोड के ग्राम कपालफोड़ी, आमाचानी एवं मोहेरा में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए दो-दो लाख रूपए के मान से कुल 20 लाख रूपए मंजूर किये गये हैं। इसी तरह से दुर्ग जिले के विकासखण्ड गुरूर के ग्राम व ग्राम पंचायत दरगहन एवं नगझर में गली कांक्रीटीकरण कार्य के लिए तीन-तीन लाख रूपए के मान से कुल 6 लाख रूपए की स्वीकृत प्रदान की गई है।

क्रमांक-2167/जयंत