श्री कसौंधन वैश्य (गुप्ता) समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की
रायपुर, 09 अगस्त 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से यहां उनके निवास पर राजनांदगांव से आये श्री कसौंधन वैश्य (गुप्ता) समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने समाज द्वारा राजनांदगांव में इस माह की 16 से 23 तारीख तक आयोजित की रही अखिल भारतीय ग्यारह पोथी श्रीमद् भागवत पाठ के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रतिनिधि मंडल को शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में श्री कसौंधन वैश्य (गुप्ता) समाज के अध्यक्ष श्री रुपनारायण गुप्ता और सचिव श्री विजय गुप्ता सहित सर्वश्री शरद गुप्ता, रज्जन गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, राधेकृष्ण गुप्ता और लक्ष्मी नारायण गुप्ता शामिल थे।

