पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम की माता का निधन
मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों-संसदीय सचिवों ने शोक व्यक्त किया
रायपुर, 11 अगस्त 2010
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित सभी मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम की माता श्रीमती जिरहुलिया देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती जिरहुलिया देवी का आज रात तीन बजे सरगुजा जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के गांव सनावल में निधन हो गया। वे लगभग 105 वर्ष की थी। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए स्वर्गीय श्रीमती जिरहुलिया देवी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति भी व्यक्त की है। अपनी माता जी के निधन की सूचना मिलते ही श्री नेताम आज सवेरे अपने गृह ग्राम के लिए रवाना हो गए।
प्रदेश सरकार के गृह, जेल और सहकारिता मंत्री श्री ननकी राम कंवर, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी, स्कूल शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, आवास और पर्यावरण तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत, आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल, महिला और बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, जल संसाधन और उच्च शिक्षा मंत्री श्री हेमचंद यादव, वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित संसदीय सचिव सर्वश्री कोमल जंघेल, डॉ. सियाराम साहू, विजय बघेल, भईयालाल राजवाड़े, भरत साय, महेश गागड़ा, युध्दवीर सिंह जूदेव, सिध्दनाथ पैकरा और ओम प्रकाश राठिया ने भी श्री नेताम की माता श्रीमती जिरहुलिया देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

क्रमांक-2219/चतुर्वेदी