लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री ''प्रयास'' संस्था का प्रयास हुआ सफल- डॉ.रमन सिंह

''प्रयास'' संस्था का प्रयास हुआ सफल- डॉ.रमन सिंह

What
When Apr 13, 2011
from 09:50 PM to 09:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 मूक बधिर शाला के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    रायपुर 13 अप्रैल 11

223-130411

      मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि श्रवण विकलांग संस्थान ''प्रयास'' मूक बधिर बच्चों के शैक्षणिक एवं बौध्दिक विकास के अपने प्रयास में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भूत स्थान है, जहां मदर टेरेसा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्रयास के कार्यों को सहारा दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज भिलाई में लायंस चेरीटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा संचालित श्रवण विकलांग संस्थान 'प्रयास' के वार्षिक समारोह को मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री विजय बघेल, विधायक श्री भजन सिंह निरंकारी एवं नगर निगम भिलाई की महापौर श्रीमती निर्मला यादव भी उपस्थित थे।
        मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संस्थान में आने के बाद मुझे यह अहसास हुआ कि मूक बधिर बच्चों के विकास के लिए जितने प्रयास हुए हैं उसमें सर्वाधिक योगदान यहां की संस्था प्रयास का रहा है। उन्होंने 04 अप्रैल 1974 को चार बच्चों को साथ लेकर प्रारंभ हुई यह संस्था आज अपने प्रयासों से बच्चों की दर्ज संख्या 180 तक पहुंचाने में कामयाब हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे, जो सुन नही सकते, बोल नही सकते, उन बच्चों के लिए यहां बेहतर काम हुआ है। बच्चों में प्राकृतिक तौर पर जो कमियां थी उन कमियों को यहां पूरा कराया गया है। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर मूक बधिर बच्चों की कलाकृति व प्रस्तुति देखकर मुझे संतुष्टि हुई है। उन्होंने इस ट्रस्ट से जुड़े नागरिकों को उनके इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने मूक बधिर बच्चों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य, राजस्थानी घूमर नृत्य, मछुवा नृत्य, पंजाब की भांगड़ा नृत्य व पश्चात्य संगीत पर प्रस्तुत नृत्य की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसके पहले विद्यालय भवन का अवलोकन किया और मूक बधिर बच्चों द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों की सराहना की।
      संस्था के वरिष्ठ ट्रस्टी श्री बी.आर.जैन ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. जी.सी. जैन ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, ट्रस्टी एवं गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं मूक बधिर बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

क्रमांक-223/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031