लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री राजधानी में बीजापुर के स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी : मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

राजधानी में बीजापुर के स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी : मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

What
When Aug 13, 2011
from 07:45 PM to 07:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

बाल कलाकारों की तूलिका से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री

प्रदर्शनी अब 17 अगस्त तक चलेगी

रायपुर, 13 अगस्त 2011

2252-130811

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने रक्षाबंधन के अवसर पर आज यहां महंत घासीदास संग्रहालय की कला-वीथिका में प्रदेश के नक्सल हिंसाग्रस्त बीजापुर जिले के स्कूली बालक-बालिकाओं की चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री इन बच्चों की तूलिकाओं से निकली तस्वीरों के रंगों में खो गए। उन्होंने प्रत्येक बाल चित्रकार के पास जाकर उसे आशीर्वाद प्रदान करते हुए शाबाशी दी और सभी नन्हें कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
    संस्कृति विभाग के संचालनालय परिसर स्थित संग्रहालय की कला वीथिका में प्रदर्शित चित्रों को देखकर मुख्यमंत्री इन बच्चों की कला प्रतिभा से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने 15 अगस्त तक चलने वाली तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी की समय-सीमा 17 अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा की, ताकि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के स्कूली बच्चे और अन्य नागरिक भी अधिक से अधिक संख्या में आकर इसका अवलोकन कर सकें। डॉ.रमन सिंह ने रक्षाबंधन के पर्व की शुरूआत आज इस मौके पर बीजापुर की स्कूली बालिकाओं से राखी बंधवाकर की। उन्होंने इन बालिकाओं को आशीर्वाद प्रदान किया। यह चित्र प्रदर्शनी बीजापुर जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित की गई है। बाल चित्रकारों के हाथों के हुनर से प्रभावित मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी की आगंतुक पुस्तिका में अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए लिखा कि बीजापुर के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने अद्भुत चित्र बनाए हैं। बच्चों ने प्रतीक के रूप में बिजली, जंगल, पक्षी, पानी के साथ-साथ नई सुबह, रोशन और पुलों के साथ विकास और शांति की तलाश का प्रयोग किया है। प्रदर्शनी में बच्चों ने 'हमारा आशियाना' 'स्वराज्य हमारा' 'राह मुश्किल जरूर मंजिल दूर नहीं' 'शांति की तलाश' 'प्रकृति की गोद में' आदि शीर्षकों के साथ अपनी रंगीन कलाकृतियों का प्रदर्शन किया है। इन बच्चों को बीजापुर जिले के चित्रकार श्री दुर्गम कामेश्वर ने इस वर्ष गर्मी की छुट्टियों में रंगों और तुलिकाओं के साथ जुड़ने की प्रेरणा देकर एक माह का प्रशिक्षण दिया था। गैलरी में लगे चित्रों को देखकर मुख्यमंत्री के मुंह से अनायास ये शब्द निकले- 'बहुत बढ़िया, कमाल के चित्र बनाए हैं बच्चों ने। बढ़िया सोच है।'
    डॉ.रमन सिंह ने कहा कि इन बाल चित्रकारों की प्रतिभा वास्तव में कमाल की है। सुदूर आदिवासी अंचल के बच्चों की यह प्रतिभा शहरी क्षेत्र के लोगों को भी निश्चित रूप से प्रभावित करेगी। हर स्कूली बच्चे और शिक्षक सहित आम नागरिकों को भी यह प्रदर्शनी जरूरी देखनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव और बीजापुर के विधायक श्री महेश गागड़ा और राज्य शासन के मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और प्रबुध्द नागरिक उपस्थित थे।

क्रमांक-2252/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031