लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री अच्छी सेहत के लिए सायकिल चलाना भी जरूरी : डॉ. रमन सिंह

अच्छी सेहत के लिए सायकिल चलाना भी जरूरी : डॉ. रमन सिंह

What
When Aug 14, 2011
from 07:05 PM to 07:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राष्ट्रीय सायकिल प्रतियोगिता का आयोजन

मुख्यमंत्री ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार

रायपुर, 14 अगस्त 2011

2263-140811

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अच्छी सेहत के लिए सायकिल नियमित रूप से चलाते रहना चाहिए। यह शारीरिक व्यायाम का एक अच्छा तरीका है। सायकिल चलाने से स्वास्थ्य ठीक रहने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। डॉ. सिंह आज यहां नगर घड़ी चौक के समीप राष्ट्रीय सायकलिंग प्रतियोगिता 'ग्रीन सायकल ऑन' के तहत विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए। प्रतियोगिता का आयोजन लोगों में सेहत और पर्यावरण के प्रति जागृति लाने के लिए सायकलिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया और छत्तीसगढ़ सायकिल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, पंजाब सरकार के लोक निर्माण मंत्री और सायकलिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष श्री परमिंदर सिंह ढींढसा सहित महापौर श्रीमती किरणमणी नायक भी उपस्थित थीं।
    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी 2013 में आयोजित होने वाले सैंतीसवें राष्ट्रीय खेल में अन्य खेलों के साथ सायकलिंग प्रतियोगिता भी शामिल है। इसके अनुरूप ट्रेक, मैदान आदि जरूरी सुविधाएं यहां विकसित की जाएंगी। डॉ. सिंह ने कहा कि सायकलिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में सुविधाओं की कोई कमी आने नहीं दी जाएगी जिससे राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को सायकिल प्रतियोगिता के क्षेत्र में पहचान मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कहा के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के ध्यान में रखते हुए हमे ज्यादा से ज्यादा सायकिल चलाते रहना चाहिए। यह प्रयास करना चाहिए कि सायकिल हमारे जीवन का हिस्सा बन सके। राष्ट्रीय सायकलिंग इस प्रतियोगिता में देश भर से आए चोटी के 130 खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सात लैब अर्थात 70 किलोमीटर दूरी तय करनी थी। इस प्रतियोगिता में श्री पंकज कुमार ने प्रथम और श्री अरविन्द कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास के साथ खेल के प्रति भी वातावरण निर्मित हुआ है। गांवों में भ्रमण के दौरान अब पुल-पुलियों के साथ-साथ खेल सामग्री और खेल मैदानों की मांग करना इसका प्रमाण है। पंजाब सरकार के लोक निर्माण मंत्री और सायकलिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष श्री परमिंदर सिंह ढीढसा ने कहा कि यहां सायकलिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन से लोगों को सायकिल चलाने की प्रेरणा मिलेगी। श्री ढींढसा ने कहा कि छत्तीसगढ़ चहुंमुखी विकास की ओर तेजी से उभरता हुए प्रदेश है। उन्होंने कहा कि नगरीय विकास की योजनाओं में सायकिल ट्रेक और वेलोड्रम का प्रावधान भी किया जाना चाहिए। श्री ढींढसा ने राष्ट्रीय स्तर पर सायकिल राईडर तैयार करने के लिए प्रति वर्ष सायकिल प्रतियोगिता आयोजित करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, सुश्री मिनिषा लाम्बा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे

क्रमांक/2263/पटेल
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031