लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को धर्मराज ने सौंपा 700 वर्ष पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र

मुख्यमंत्री को धर्मराज ने सौंपा 700 वर्ष पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र

What
When Apr 14, 2011
from 07:10 PM to 07:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने श्री धर्मराज को सम्मानित किया

रायपुर, 14 अप्रैल 2011
227-140411

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को कल रात यहां उनके निवास पर राजनांदगांव जिले के ग्राम गंडई पंडरिया निवासी श्री धर्मराज उमेंद्र साव ताम्रकार ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें अपनी पारिवारिक धरोहर के रुप में अब तक सहेज कर रखे गये दो प्राचीन और दुर्लभ ताम्रपत्र सौंपे। ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ इन ताम्रपत्रों को संग्रहालय में जनसामान्य के अवलोकनार्थ रखा जाएगा।  श्री ताम्रकार ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके परिवार को यह ताम्रपत्र वर्षों पूर्व ग्राम घटियारी-गंडई के पास स्थित उनके खेत में मिले थे। मुख्यमंत्री ने श्री धर्मराज को अपनी परिवारिक धरोहर राज्य शासन को सौंपने के लिए धन्यवाद दिया और उनका शाल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा की इस ताम्रपत्र के अध्ययन से प्रदेश के इतिहास के बारे में नयी जानकारियां सामने आने की संभावना है। साथ ही यह ऐतिहासिक पुरावशेष संग्रहालय में पुरातत्व में रुचि रखने वाले शोधार्थियों और आम जनता को अवलोकन के लिए उपलब्ध हो सकेगा। संस्कृति विभाग के आयुक्त श्री राजीव चंद्र श्रीवास्तव और वरिष्ठ साहित्यकार श्री पीसी लाल यादव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पुरालेख विशेषज्ञ श्री राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि ये ताम्रपत्र 700 वर्ष पुराने संवत 1362 के हैं। संस्कृत भाषा और नागरीय लिपि में लिखे गए इस ताम्रपत्र में कल्चुरी राजा मदन वर्मा द्वारा ग्राम पोंडी के दान का उल्लेख है। ताम्रपत्र लेखक का नाम गोपी अंकित है। 

क्रमांक-227/सोलंकी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031