लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुरक्षा बलों के बीस अधिकारी और जवान सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुरक्षा बलों के बीस अधिकारी और जवान सम्मानित

What
When Aug 15, 2011
from 07:20 PM to 07:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मान

रायपुर 15 अगस्त 2011
2288-150811

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस और विभिन्न सुरक्षा बलों के 20 अधिकारियों-जवानों को सम्मानित किया। इनमें महामहिम राष्ट्रपति का वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति का पुलिस पदक, सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति का पुलिस पदक, सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति का सुधारात्मक पुलिस पदक शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने सम्मानित अधिकारियों-जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
    समारोह में महामहिम राष्ट्रपति के वीरता पदक से श्री मुकेश गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता एवं रायपुर रेंज, श्री गुरजीत सिंह ठाकुर रक्षित निरीक्षक जिला राजनांदगांव, श्री कीरित सिन्हा उप निरीक्षक जिला नारायणपुर, श्री अजीत कुमार ओगरे निरीक्षक जिला नारायणपुर, श्री सुजीत कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव, श्री कोमल नेताम सहायक उप निरीक्षक जिला नारायणपुर, श्री नीलकंठ साहू उप पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर तथा श्री बिनूराम मण्डावी 2288A-150811निरीक्षक बलौदाबाजार जिला रायपुर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विशिष्ट सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति के पुलिस पदक से श्री राजीव श्रीवास्तव, पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नक्सल ऑपरेशन/ एस.आई.बी. पुलिस मुख्यालय रायपुर को सम्मानित किया गया।
    समारोह में श्री मुकेश गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता एवं रायपुर रेंज, श्री गुरजिन्दर पाल सिंह संचालक खेल एवं युवा कल्याण रायपुर, श्री पुरूषोत्तम गौतम सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन) पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री मोतीराम पिप्पल कम्पनी कमाण्डर प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई, श्री महाराज सिंह रावत प्लाटून कमाण्डर बारहवीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामानुजगंज, श्री ओमप्रकाश सोनी सहायक प्लाटून कमाण्डर पांचवीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर और श्री थेओतियुस लकड़ा आरक्षक तीसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अम्लेश्वर जिला दुर्ग को सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति के होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक से श्री कुंजन लाल साहू सीनियर आडिटर होमगार्ड रायपुर तथा श्री रामचरण पटेल स्वयं सेवी नायक होमगार्ड रायपुर सम्मानित हुए। सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति के सुधारात्मक पुलिस पदक से डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता, अधीक्षक केन्द्रीय जेल रायपुर और श्री चुरामन लाल साहू प्रहरी जिला जेल राजनांदगांव को सम्मानित किया गया।

क्रमांक-2288/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031