लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री रिहाई के बाद समाज और देश हित में काम करें बंदी : डॉ. रमन सिंह

रिहाई के बाद समाज और देश हित में काम करें बंदी : डॉ. रमन सिंह

What
When Aug 16, 2011
from 11:35 PM to 11:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

प्रथम राज्य स्तरीय अंतर सर्किल जेल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

रायपुर, 16 अगस्त 2011

2308-160811

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि बंदियों को प्रदेश की जेलों में दिए जा रहे अच्छे संस्कार, आचरण, व्यवहार और अनुशासन को जीवन में अपनाकर रिहाई के बाद परिवार, समाज और देश के हित में काम करना चाहिए। उन्हें अपने गांव अथवा शहर वापस जाकर अपने व्यवसाय से जुड़कर नयी उमंग और नये उत्साह के साथ समाज की मुख्य धारा से जुड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री आज यहां केन्द्रीय जेल परिसर में आयोजित नौ दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय अंतर सर्किल जेल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जेल विभाग द्वारा पहली बार जेल बंदियों के लिए आयोजित इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता की प्रशंसा की और इसके लिए विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जेल विभाग को इस प्रकार का खेल आयोजन हर साल करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने जेल परिसर में दस लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन गार्ड रूम का लोकार्पण किया और 55 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सोलर पॉवर प्लांट की आधारशिला भी रखी।
मुख्य अतिथि की आसंदी से समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है और जब तक शरीर स्वस्थ है तब तक जेलों मे दिए जा रहे विभिन्न प्रकार के उद्योग, धंधों का पूरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जेल अब सुधार गृह के रूप में तब्दील हो गया है। केन्द्रीय जेल रायपुर में सोलर स्टीम कुकिंग की स्थापना की गयी है। गैसीय फायर प्लांट से स्वयं की कुकिंग गैस तैयार कर लगभग 2500 बंदियों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। इससे काफी मात्रा में ईंधन की बचत होती है। बंदियों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए गृह जेल एवं सहकारिता मंत्री श्री ननकी राम कंवर ने कहा कि जेल में बंदी सुधार के कई कार्य हो रहे है। बंदी इससे प्रेरणा लेकर समाज में अच्छा नागरिक बने। उन्होंने बताया कि अच्छे आचरण वाले बंदियों को सजा में छूट का  भी प्रावधान है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित गृह जेल एवं सहकारिता विभाग के संसदीय सचिव श्री विजय बघेल ने कहा कि बंदी जेलों से अच्छे शिक्षा व संस्कार लेकर जाएंगे और समाज में अनुकरणीय कार्य करेंगे।
विशेष अतिथि के रूप में विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने समारोह को सम्बोधित किया। श्री जुनेजा ने कहा कि जेलों को पहले यातनागृह और प्रताड़नागृह की संज्ञा दी जाती थी, लेकिन राज्य सरकार के प्रयासों से वर्तमान में छत्तीसगढ़ में यह धारणा बदली चुकी है। उन्होंने कहा कि बंदी जब भी जेल से मुक्त होकर जाएं, अच्छे नागरिक के रूप में जीवन यापन करें। नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती किरणमयी नायक ने भी बंदियाें को संबोधित किया।
इसके पहले उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय जेल रायपुर में प्रथम बार अन्तर-सर्किल जेल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में चार जेल सर्किल रायपुर, जगदलपुर, अम्बिकापुर और दुर्ग के बंदियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने समारोह में '101 आदर्श कहानियां' शीर्षक से जेल के प्रिन्टिंग प्रेस में छापी गयी नीति कथाओं की पुस्तक का भी विमोचन किया। इस पुस्तक में नैतिक शिक्षा की दृष्टि से विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित लघु कथाओं को शामिल किया गया है, जिन्हें बंदियों ने संकलित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जेल विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक न्यूज लेटर का भी विमोचन किया जिसमें छत्तीसगढ़ की जेलों में चल रही रचनात्मक गतिविधियों और सुधारात्मक सेवाओं का विवरण प्रकाशित किया गया है। इस अवसर पर गृह एवं जेल विभाग के प्रमुख सचिव श्री एन.के. असवाल, जेल महानिदेशक श्री एस.के.पासवान, रायपुर संभाग के कमिश्नर श्री मनोहर पाण्डेय, जेल महानिरीक्षक श्री भारत सिंह सहित जेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रतिभागी बंदी उपस्थित थे।

क्रमांक-2308/चन्द्राकर
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031