लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री राज्योत्सव 2010 की तैयारियां शुरू

राज्योत्सव 2010 की तैयारियां शुरू

What
When Aug 16, 2010
from 03:15 PM to 03:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने ली पहली बैठक

छत्तीसगढ़ के दस वर्षों की विकास यात्रा पर केन्द्रित होगा इस बार का राज्योत्सव

विशेष डाक टिकट जारी करने का प्रस्ताव

रायपुर, 16 अगस्त 2010
 देश के 26वें राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ ढाई महीने के बाद आगामी एक नवम्बर को अपनी स्थापना के दस वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। राज्य निर्माण के एक दशक पूर्ण होने पर इस बार का राज्योत्सव पिछले वर्षों के मुकाबले और भी अधिक उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्योत्सव 2010 की तैयारियां शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां मंत्रालय में इसकी पहली बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण और उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के. राउत, सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री सुब्रत साहू, सचिव जल संसाधन श्री सी.के. खेतान, सचिव ऊर्जा एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री अमन कुमार सिंह और विशेष सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री ने बैठक में इस बार के राज्योत्सव को और भी अधिक व्यापक स्वरूप देने की मंशा प्रकट की। उल्लेखनीय है कि राज्योत्सव 2010 के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों  के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की राज्य स्तरीय आयोजन समिति का गठन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आज की बैठक में कहा कि इस बार का राज्योत्सव छत्तीसगढ़ के दस वर्षों की विकास यात्रा पर विशेष रूप से केन्द्रित होगा। आम जनता के उत्सव के रूप में राज्योत्सव 2010 के विभिन्न आयोजनों में प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। आयेाजनों के तहत नए राज्य के छवि निर्माण और विगत एक दशक में प्रदेश में हुए अधोसंरचना विकास तथा सामाजिक क्षेत्र की उपलब्धियों को आधार बनाकर छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान (ब्रांडिंग) स्थापित करने के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्थापना की दसवीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से केन्द्रीय दूरसंचार मंत्रालय(डाक विभाग) को छत्तीसगढ़ पर केन्द्रित विशेष डाक टिकट जारी करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार राज्योत्सव के कार्यक्रम राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राज्योत्सव 2010 में प्रदेश के बच्चों और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए नए और अधिक से अधिक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाए। इनमें छत्तीसगढ़ के कलाकारों और खिलाड़ियों सहित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों और खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। स्कूल-काॅलेजों में छत्तीसगढ़ की दस वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी। राजधानी रायपुर में विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञों की एक व्याख्यान माला का भी आयेाजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि राज्योत्सव 2010 के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार के प्रत्येक विभाग की विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों पर केन्द्रित विभागवार सुरूचिपूर्ण पुस्तिकाओं का प्रकाशन भी कराया जाएगा।

क्रमांक- 2312/स्वराज्य

 

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031