न्यायालय के हर फैसले का सम्मान : डॉ. रमन सिंह
रायपुर 15 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने डॉ. विनायक सेन के प्रकरण में आज सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए जमानत आदेश पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में कहा है कि हमने हर न्यायालय के हर फैसले का हमेशा सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जो भी निर्णय दिया है, उसका हम आदर करते हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने डॉ. सेन को अभी केवल जमानत दी है। शेष अदालती कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में चलती रहेगी। जो भी अंतिम फैसला आएगा, उसका भी हम पूरा सम्मान करेंगे।

