आकाशवाणी से आज मुख्यमंत्री की विशेष भेंटवार्ता
रायपुर, 20 अगस्त 2011
राज्य में घोषित नौ नये जिलों के बारे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से ली गयी विशेष भेंट वार्ता का प्रसारण आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र से कल रविवार 21 अगस्त को रात्रि साढ़े आठ बजे किया जाएगा। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से यह भेंट वार्ता एक साथ प्रसारित की जाएगी। डॉ. रमन सिंह से यह विशेष बातचीत आकाशवाणी के समाचार सम्पादक श्री गिरीश चन्द्र दास ने की है।
क्रमांक-2382/स्वराज्य

