मुख्यमंत्री ने किया 'विकास की बोलती तस्वीरें' का विमोचन
रायपुर 15 अप्रैल 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां मंत्रालय में जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित पुस्तिका 'विकास की बोलती तस्वीरें' का विमोचन किया। पुस्तिका में राज्य की विकास यात्रा को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री को जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख सचिव श्री एन. बैजेन्द्र कुमार ने पुस्तिका की विषय वस्तु की जानकारी दी। संचालक जनसम्पर्क श्री उमेश द्विवेदी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
क्रमांक-254/स्वराज्य

