लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री रेल्वे ओव्हर-ब्रिजों के निर्माण में देरी : रेल्वे अपने हिस्से का कार्य जल्द पूर्ण करे : डॉ. रमन सिंह

रेल्वे ओव्हर-ब्रिजों के निर्माण में देरी : रेल्वे अपने हिस्से का कार्य जल्द पूर्ण करे : डॉ. रमन सिंह

What
When Aug 29, 2010
from 07:45 PM to 07:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

प्रदेश के सांसदों से रेल मंत्रालय के स्तर पर त्वरित पहल करने का अनुरोध

    रायपुर, 29 अगस्त 2010

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र सरकार से राज्य में निमार्णाधीन आठ रेलवे ओव्हर-ब्रिजों का निर्माण जल्द पूर्ण करने के लिए जल्द कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सांसदों से इस संबंध में रेल मंत्रालय के स्तर पर त्वरित पहल करने का अनुरोध किया है। डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि इन सभी निर्माणाधीन रेल्वे ओव्हर-ब्रिजों की कुल लागत 111 करोड़ 47 लाख रूपए है। इनमें राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग ने अपने हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है और कुछ में कार्य प्रगति पर है, जबकि इन पर रेल्वे की ओर से किया जाने वाला निर्माण या तो शुरू ही नहीं हुआ है या फिर पूरी तरह अपूण्र्_ा है। डॉ. रमन सिंह ने रेल्वे के हिस्से के निर्माण कार्यों में हो रहे विलम्ब को गंभीरता से लिया है और अपनी अप्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि रेल मंत्रालय के अधिकारियों को इन अधूरे कार्यों की वजह से जनता को हो रही परेशानियों की ओर तत्काल ध्यान देकर रेल्वे के हिस्से के निर्माण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करवाना चाहिए।
    मुख्यमंत्री ने जिन आठ निर्माणाधीन रेल्वे ओव्हर-ब्रिजों की ओर प्रदेश के लोकसभा तथा राज्य सभा सांसदों का ध्यान आकर्षित किया है, उनमें दुर्ग-भिलाई के ओव्हर ब्रिज का शेष कार्य भी शामिल है। इस ब्रिज के निर्माण में 16 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत आ रही है, इसका निर्माण वर्ष 2005 में शुरू हुआ था और इसे वर्ष 2007 में बन जाना था। इसी तरह वर्ष 2007 में 16 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत राजधानी रायपुर के समीप जोरा-टेकारी-सडडू-धनेली बायपास मार्ग पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2007 में शुरू हुआ था। रायपुर के मोवा में 23 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से वर्ष 2007 में रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था। इन दोनों कार्यों को पूर्ण करने के लिए वर्ष 2009 की अवधि निर्धारित की गयी थी। डोंगरगढ़ में 15 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से वर्ष 2007 में शुरू हुए रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2009 में पूर्ण कर लिया जाना था। इसी तरह अकलतरा में सात करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से वर्ष 2006 में प्रारंभ ओव्हर ब्रिज को पूर्ण करने के लिए वर्ष 2008 की समय सीमा निर्धारित की गयी थी, बिलासपुर के उसलापुर में 13 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से वर्ष 2006 में प्रारंभ ओव्हर ब्रीज का निर्माण भी वर्ष 2008 में पूर्ण हो जाना चाहिए था। रायगढ़ में आठ करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से वर्ष 2006 में रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण्ा शुरू किया गया था, इसे भी वर्ष 2008 तक पूर्ण करने का लक्ष्य था। बिलासपुर के चकरभाठा में दस करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से वर्ष 2008 में शुरू किए गए रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2010 मेें पूर्ण करने का लक्ष्य है।  

क्रमांक- 2559/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031