मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज व्याख्यान माला
डॉ. प्रणव पण्डया 'विज्ञान एवं धर्म' पर देंगे व्याख्यान
रायपुर, 16 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जन-प्रतिष्ठा व्याख्यान माला का आयोजन राजनांदगांव में कल 17 अप्रैल को शाम छह बजे किया जा रहा है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा व्याख्यान माला का आयोजन छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्डया मुख्य अतिथि की आसंदी से 'विज्ञान एवं धर्म' विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजनांदगांव के गायत्री विद्यापीठ परिसर में किया जा रहा है। सभी प्रबुध्द नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील जनसम्पर्क विभाग द्वारा की गयी है।
क्रमांक-262/स्वराज्य

