लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री गांव वालों ने की पुलिया कम रपटे की मांग

गांव वालों ने की पुलिया कम रपटे की मांग

What
When Sep 02, 2010
from 01:50 PM to 01:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने 'जनदर्शन' में दिये समस्या के निराकरण के निर्देश

रायपुर दो सितम्बर 2010

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित 'जनदर्शन' में आज गरियाबंद जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मदनपुर के आश्रित ग्राम भुंजियामुडा के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। ग्राम पंचायत मदनपुर की सरपंच श्रीमती जमुना बाई ध्रुव और ग्राम पंचायत पोटिया की सरपंच श्रीमती देवरी बाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि आश्रित ग्राम भुंजियामुडा के समीप बहने वाले बरनाला में बरसात कि दिनों में पानी होने के कारण यहां से गांवाें के बीच का आवागमन बंद हो जाता है। इस नाले में पुलिया कम रपटा बन जाने से छुरा क्षेत्र के अनेक गांवों को भी लाभ होगा तथा हाईस्कूल पेण्ड्रा आने-जाने में अनेक गांव के छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि इसके निराकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव को निर्देशित किया जायेगा।
    जनदर्शन कार्यक्रम में जबलपुर निवासी श्री एल.सी साहू ने भी अपनी व्यथा बताई। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह दुर्ग में इसी वर्ष 31 मई को हुआ है। शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। इस प्रताड़ना के खिलाफ उनके द्वारा मोहन नगर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है। इसके बाद उनका दामाद उनकी पुत्री को छोड़कर अमेरिका के शिकागो चला गया है और इस कारण पुलिस जांच में व्यवधान हो रहा है। जनदर्शन में श्री साहू द्वारा की गयी शिकायत के जांच के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग को निर्देशित किया गया है।
    जनदर्शन में नि:शक्त शासकीय अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ बिलासपुर के सचिव श्री निरंकार तिवारी ने आग्रह किया कि राज्य के नि:शक्त कर्मचारियों को भी केन्द्र शासन के नि:शक्त कर्मचारियों की तरह वाहन भत्ता स्वीकृत करवाने का कष्ट करें। उन्होंने बताया कि केन्द्र शासन ने जनवरी 2009 से विकलांग वाहन भत्ता 200 रूपये से बढ़ा कर एक हजार रूपये किया है। उनके आवेदन से परीक्षण को लिए प्रेषित किया गया है।
    जनदर्शन में आनंदपुर सत्संग मण्डल, अमलीडीह के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की और बिजली कनेक्शन प्राप्त करने में आ रही कठिनाईयों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनका आवेदन ऊर्जा सचिव को समस्या के निराकरण के लिए प्रेषित किया है।

क्रमांक-2627/पंकज

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031