मुख्यमंत्री आज अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे
रायपुर, 16 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल राजधानी रायपुर और जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. सिंह दोपहर 2.55 बजे माना विमानतल में पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी का स्वागत करेंगे और उनके साथ अपरान्ह 3.55 बजे यहां अग्रसेन धाम आएंगे। वे श्री आडवाणी के साथ अग्रसेन धाम में 'सिंधु स्वाभिमान 2011' के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे और शाम 5.30 बजे वहां पहुंचकर गायत्री विश्वविद्यालय के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगे। डॉ. सिंह शाम छह बजे गायत्री विद्यापीठ में आयोजित जन-प्रतिष्ठा व्याख्यान माला में शामिल होंगे। उनकी अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्डया 'विज्ञान एवं धर्म' विषय पर व्याख्यान देंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद शाम 7.30 बजे राजनांदगांव में गौरवपथ का लोकार्पण करेंगे और रात्रि आठ बजे समाजसेवी संस्था 'उदयाचल' के वार्षिक उत्सव और नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद नौ बजे कार द्वारा रवाना होकर रात्रि 10.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

