लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री साक्षरता और शिक्षा एक दूसरे के पूरक : डॉ. रमन सिंह

साक्षरता और शिक्षा एक दूसरे के पूरक : डॉ. रमन सिंह

What
When Sep 07, 2011
from 04:20 PM to 04:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने साक्षरता दिवस पर दी शुभकामनाएं

    रायपुर 07 सितम्बर 2011

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल आठ सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि साक्षरता और शिक्षा दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और मानव जीवन की बेहतरी के लिए हम सबको दोनों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सूरजपुर विकासखंड को राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2011 के प्रतिष्ठित सत्येन मैत्रा पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर वहां की जनता को भी बधाई दी है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि साक्षरता से ही शिक्षा का विकास होता है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में साक्षरता दर विगत एक वर्ष में 64.7 प्रतिशत से बढ़कर 71.04 प्रतिशत तक पहुंच गयी है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह मंशा है कि छत्तीसगढ़ के शत-प्रतिशत लोग साक्षर हों और अधिक से अधिक शिक्षा प्राप्त कर विकास योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने जीवन को बेहतर बनाएं। इसके लिए राज्य में साक्षर भारत कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर राज्य में बालिका शिक्षा और महिला साक्षरता के विकास के लिए भी विशेष रूप से बल दिया है। उन्होंने साक्षरता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में पंचायत राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी की जरूरत पर बल दिया है। 

क्रमांक-2639/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031