मुख्यमंत्री ने विधायक डॉ. भारद्वाज के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की
रायपुर, 16 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज एक सड़क दुर्घटना में घायल विधायक डॉ. हरिदास भारद्वाज को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञातव्य है कि डॉ. भारद्वाज महासमुन्द जिले के सरायपाली में आज मोटर सायकल से जाते हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी मोटर सायकल सामने से आ रहे एक अन्य वाहन का दरवाजा अचानक खुलने पर उससे टकरा गया। डॉ. भारद्वाज को बेहतर इलाज के लिए यहां एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों से कहा है कि डॉ. भारद्वाज का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए।

