मुख्यमंत्री से राजवाडे समाज को लोगों ने मुलाकात की
रायपुर 02 सितम्बर 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज सवेरे यहां उनके निवास पर संसदीय सचिव द्वय श्री भैयालाल राजवाड़े और श्री सिध्दनाथ पैकरा के नेतृत्व में सरगुजा जिले से आए रजवार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री देवमन राजवाड़े, पवन साय, खुलेश्वर राजवाड़े, सुभाष राजवाड़े और मुनेश्वर राजवाड़े सहित समाज के अनेक सदस्य शामिल थे।
क्रमांक 2648/सोलंकी

