लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री भगवान महावीर के संदेशों पर चलकर छत्तीसगढ़ बनेगा आदर्श राज्य : डॉ. रमन सिंह

भगवान महावीर के संदेशों पर चलकर छत्तीसगढ़ बनेगा आदर्श राज्य : डॉ. रमन सिंह

What
When Apr 17, 2011
from 07:20 PM to 07:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री शामिल हुए भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव में

रायपुर 17 अप्रैल, 2011
265-170411

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा और सभी समाजों के बीच समरसता का संदेश दिया है। उनके सर्वश्रेष्ठ मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन दर्शन पर चलकर ही राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ को एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल रात यहां जैन दादाबाड़ी में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव को संबोधित कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ को एक ऐसा राज्य बनाना चाहते हैं, जहां कोई भूखा न हो, सभी के लिए रोजगार के अवसर हों और सभी समाजों के बीच समन्वय का भाव हो। महामहोत्सव में मुख्यमंत्री को आयोजकों द्वारा 'समाज चिंतामणी सम्मान' भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने भी इस अवसर पर आयोजकों की ओर से पद्मश्री सम्मान प्राप्त डॉ. पुखराज बाफना सहित श्री फूलचंद जैन लोढ़ा, समता मंडल राजनांदगांव और विनय मित्र मंडल को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 'जैन रत्न' अंलकरण से विभूषित किया। डॉ. सिंह ने कार्यक्रम में दो नि:शक्तजनों को जयपुर पैर प्रदान किए।
    नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह, श्री राजेश मूणत की धर्मपत्नी श्रीमती साधना मूणत विशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने कार्यक्रम के शुभारंभ में भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वागत भाषण आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री जयकुमार शाह वैद ने दिया। इस अवसर पर जैन समाज के पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

क्रमांक-265/सोलंकी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031