रायपुर 03 सितम्बर 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कल रात यहां टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंच कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्जना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और लोगों की सुख-समृध्दि की कामना की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। इस्कॉन मंदिर के पदाधिकारी श्री एच.एन.सिध्दार्थ स्वामी ने संस्था इस्कॉन की गतिविधियों की जानकारी दी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व में शामिल होने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रध्दालु भक्तजन उपस्थित थे।
क्रमांक-2660/नागेश