मुख्यमंत्री ने माना विमानतल पर किया श्री आडवाणी का आत्मीय स्वागत
रायपुर, 17 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां माना विमानतल पर वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी का ग
र्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। डॉ. सिंह ने श्री आडवाणी के साथ आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राम जेठमलानी का भी हार्दिक स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि श्री आडवाणी और श्री जेठमलानी भारतीय सिन्धु समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने अपरान्ह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्री आडवाणी का माना विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर सिन्धी समाज के प्रतिनिधियों ने भी श्री आडवाणी और जेठमलानी का जोशीला स्वागत किया।

