मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली जाएंगे
रायपुर 07 सितम्बर 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल आठ सितम्बर को सवेरे आठ बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। डॉ. सिंह वहां योजना भवन में सवेरे 11 बजे खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर केन्द्र सरकार द्वारा गठित कार्य समूह की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन गुरूवार नौ सितम्बर को नई दिल्ली से शाम 6.30 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर रात 8.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
क्रमांक-2745/स्वराज्य

