लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों पर चित्रकथाओं की पुस्तिकाओं का विमोचन

मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों पर चित्रकथाओं की पुस्तिकाओं का विमोचन

What
When Sep 13, 2011
from 10:10 PM to 10:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 13 सितम्बर 2011

2745-130911

         मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां मंत्रालय में छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों की जीवन गाथा और उनके प्रेरक प्रसंगों पर आधारित चित्रकथा श्रृंखला के अन्तर्गत 20 विभूतियों की चित्रकथा पुस्तिकाओं सहित छत्तीसगढ़ी शब्दकोष का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अजय चन्द्राकर सहित पाठयपुस्तक निगम के अनेक अधिकारी उपस्थित थे। इन पुस्तिकाओं का प्रकाशन छत्तीसगढ़ पाठयपुस्तक निगम द्वारा किया गया है। इनमें बाबा गुरू घासीदास, शहीद वीर नारायण सिंह, बिलासा बाई केंवटिन, गुण्डाधूर, वीर सुरेन्द्र साय, पं. सुन्दरलाल शर्मा, डॉ. खूबचंद बघेल, संत गहिरा गुरू, ठाकुर प्यारेलाल सिंह, यतियतन लाल, पं. मुकुटधर पाण्डेय, शहीद कौशल यादव, पं. माधवराव सप्रे, गजानंद माधव मुक्तिबोध, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्रा की जीवन गाथा पर आधारित पुस्तिकाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पाठयपुस्तक निगम के इस रचनात्मक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन पुस्तिकाओं को स्कूलों में भेजा जाना चाहिए, जिससे बच्चे छत्तीसगढ़ के इन महापुरूषों के बारे में जान सकें और उनसे प्रेरणा ले सकें। छत्तीसगढ़ पाठयपुस्तक निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस चित्रकथा में दी गयी जीवनी विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त तथ्यों एवं घटनाओं के आधार पर लेखकों एवं चित्रकारों द्वारा रचनात्मक एवं रोचक ढंग से तैयार कर प्रस्तुत की गयी है। चित्रकथा को रोचक एवं बालोपयोगी बनाने के लिए कुछ काल्पनिक संवादों एवं चित्रों का भी सहारा लिया गया है। चित्रकथा का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरक विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कार्यो से सहज ढंग से परिचित कराना है, ताकि वे उनसे प्रेरणा ले सके। चित्रकथा विद्यार्थियों में चेतना विकास और उन्हें इतिहास से जोड़ने का एक प्रयास है।

क्रमांक-2745/सोलंकी

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031